इंग्लिश कैलीग्राफी प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
किडजी हर्ष प्ले स्कूल में गुरुवार को बच्चों में रचनात्मकता, सुंदर लेखन एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से इंग्लिश कैलीग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

किड्जी हर्ष प्ले स्कूल में गुरुवार को बच्चों में रचनात्मकता, सुंदर लेखन एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से इंग्लिश कैलीग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जूनियर वर्ग में सगलजीत और उर्वि ने प्रथम, आकर्ष और श्रेयानवी ने द्वितीय तथा वान्या और शिवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में तानिया प्रथम, आदिवक द्वितीय एवं होया आर्या तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताएं की जाती हैं। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।


