अपडेट-उपभोक्ता सेवा को केंद्र में रखते हुए भूमिका निभाने का लिया संकल्प
सचित्र- अभियंता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अभियंताओं के साथ अन्य अभियंता अभियंता दिवस पर संगठन

गोरखपुर, निज संवाददाता। अभियंता दिवस पर मंगलवार को अभियंता संघ गोरखपुर की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अभियंताओं की भूमिका, उपभोक्ता सेवा और संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया गया। अभियंताओं ने कहा कि विद्युत क्षेत्र लगातार बदलती तकनीक और बढ़ती उपभोक्ता अपेक्षाओं के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में अभियंताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। गर्मी, बारिश और अन्य विषम परिस्थितियों में भी अभियंता तकनीकी दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति बनाए रखने में जुटे रहते हैं।कार्यक्रम में अभियंताओं ने विभागीय हितों के साथ उपभोक्ता सेवा को केंद्र में रखते हुए सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
संगठन की एकजुटता मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम में मुख्य अभियंता इं. पंकज अग्रवाल, इं. ए.के. शुक्ला, अधीक्षण अभियंता इं. रणजीत चौधरी, इं. के.के. राठौर, अधिशासी अभियंता इं. राजवीर सिंह, इं. अभिषेक कुमार, इं. अतुल रघुवंशी, इं. चंद्रेश उपाध्याय, इं. पंकज भारती समेत बड़ी संख्या में अभियंता मौजूद रहे।


