पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 30 छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट में उ

पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के 30 छात्रों का प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कंपनियों एसईडीईएमएके एवं एफएलएएसएच में स्थान प्राप्त किया है। चयनित छात्र-छात्राएं 23 जुलाई से अपनी सेवाएं प्रारंभ करेंगे। कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में एसईडीईएमएसी ने 24 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित छात्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन तथा सिविल इंजीनियरिंग शाखाओं से हैं। वहीं एफएलएएसएच कंपनी ने 6 विद्यार्थियों का चयन किया, जो मुख्य रूप से कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी शाखा से हैं। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सतत प्रयासों का यह सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट कार्य से संस्थान का नाम रोशन करेंगे। महाविद्यालय परिवार ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा एवं बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।