अभियंता दिवस: डॉ. विश्वेश्वरय्या का जीवन अभियंताओं के लिए प्रेरणास्रोत
साहिबगंज में अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. विश्वेश्वरय्या को याद किया गया, जिन्हें इंजीनियर्स का प्रेरणास्रोत माना जाता है। रेलवे अधिकारियों ने भी डॉ. विश्वेश्वरय्या की जयंती मनाई। कार्यक्रम में कई अभियंता उपस्थित थे एवं उनके योगदान को सराहा गया।

साहिबगंज। महान अभियंता भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की जयंती पर मंगलवार को परिसदन सभागार में अभियंता दिवस समरोह के रुप में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के ईई मुकेश कुमार बमबम, ग्रामीण कार्य विभाग सह एनआरईपी के ईई देवीलाल हांसदा व गंगा पम्प नहर के ईई प्रेम कुमार सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बारी बारी से सहायक अभियंता व जई ने डॉ. विश्वेश्वरय्या की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर नमन किया। मौके पर उपस्थित अभियंताओं ने कहा कि डॉ. विश्वेश्वरय्या का जीवन देश के अभियंताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि इंजीनियरिंग सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का एक मजबूत माध्यम भी है। मौके पर सहायक अभियंता दीवाकर मिश्र, एई चेतन कुमार, एई जलधर मंडल, जेई नवलेश कुमार व जेई नंद किशोर मंडल समेत अन्य अभियंता शामिल थे।
अभियंता दिवस पर कार्यक्रम
फोटो नंबर 16, परिसदन में अभियंता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अभियंतागण।
रेलवे अधिकारियों द्वारा आयोजन
साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के वीआईपी लॉज में मंगलवार को मालदा डिवीजन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से महान अभियंता भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रेलवे के अधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। डिविजनल अध्यक्ष जीपी आरोही व मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियरों ने कहा कि अभियंता दिवस डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की जयंती को समर्पित है ,उनका जीवन इंजीनियरिंग अनुशासन नवाचार व राष्ट्र निर्माण के प्रेरक मिसाल है। मौके पर रेलवे इंजीनियर विभाग के अधिकारी वेदव्यास शरण, पीके सिंह, अमरेश कुमार, रूपेश , अभिषेक, गुरुदेव प्रसाद, सुभाष पासवान, राहुल कुमार लाल सहित रेलवे अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
अभियंता दिवस के उल्लास
फोटो 23, साहिबगंज रेलवे स्टेशन के वीआईपी लॉज में अभियंता दिवस मनाते रेलवे के इंजीनियरगण।
नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।
-------------------------------------


