Faridabad News: चाइनीज मांझे से कटी इंजीनियर की गर्दन में 18 टांके आए

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में एक इंजीनियर पंकज को चाइनीज मांझे से गर्दन में चोट लगी थी। रविवार को यह घटना हुई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को डॉक्टरों ने उनकी गर्दन की सर्जरी कर 18 टांके लगाए। पंकज की हालत अब स्थिर है। परिवार ने चाइनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग की।

Faridabad News: चाइनीज मांझे से कटी इंजीनियर की गर्दन में 18 टांके आए

Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। ओल्ड फरीदाबाद में चाइनीज मांझे से घायल हुए इंजीनियर पंकज की गर्दन पर सोमवार को ऑपरेशन कर 18 टांके लगाए गए। चचेरे भाई अमरिंदर के अनुसार, चिकित्सकों ने ऑपरेशन के बाद पंकज की हालत स्थिर बताई है। घटना रविवार सुबह की है। अमरिंदर ने बताया कि पंकज की गर्दन पर मांझे से गहरा कट लगा था। हादसे के बाद उन्हें बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर चोट के कारण रेफर किया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को चिकित्सकों ने उनकी गर्दन का ऑपरेशन किया और कटे हुए हिस्से पर 18 टांके लगाए।

पंकज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं और फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। रविवार सुबह वह बाइक से काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान ओल्ड फरीदाबाद नेशनल हाईवे के पास मांझा उनकी गर्दन में फंस गया था। अमरिंदर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद पंकज चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनकी हालत अब स्थिर है। परिजनों ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: चाइनीज मांझे से कटी इंजीनियर की गर्दन में 18 टांके आए