हर्षवर्धन सिंह ने लगातार तीसरी बार यूजीसी-नेट में सफलता हासिल की
मोतिहारी के इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी-नेट में तीसरी बार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सहायक शिक्षक के लिए पात्रता हासिल की है। हर्षवर्धन ने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और एमबीए भी किया है। वर्तमान में वे पीएचडी कर रहे हैं। उनके परिवार और मित्रों में खुशी का माहौल है।

मोतिहारी। मोतिहारी नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी के पूर्व अध्यक्ष बिभूति नारायण सिंह के पुत्र इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी-नेट में लगातार तीसरी बार सफलता प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस बार उन्होंने यूजीसी-नेट में सहायक शिक्षक के लिए पात्रता हासिल की है। इससे पूर्व वे दो बार यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। हर्षवर्धन सिंह ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने महत्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी से मैनेजमेंट में एमबीए किया। वर्तमान में वे दिल्ली से मैनेजमेंट में पीएचडी कर रहे हैं।
हर्षवर्धन सिंह की लगातार तीसरी बार यूजीसी-नेट में सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।


