दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन कोच से हुआ अलग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में हावड़ा पुणे दूरंतो एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार सुबह गिधनी स्टेशन के पास कोच से अलग हो गया। कपलिंग टूटने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई। चालक ने तुरंत इंजन को रोका, लेकिन ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही, जिससे यात्रियों को कठिनाई हुई। रेलवे इस मामले की जांच करेगा।

दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन कोच से हुआ अलग
दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन कोच से हुआ अलग

जमशेदपुर। हावड़ा पुणे दूरंतो एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे पश्चिम बंगाल स्थित गिधनी स्टेशन के पास कोच से अलग हो गया। ट्रेनों में कपलिंग टूटने से यह स्थिति उत्पन्न होती है। हालांकि कोच अलग होने के तत्काल बाद चालक ने इंजन को रोक दिया था लेकिन इंजन को फिर से कोच में जोड़ने एवं अन्य तरह की जांच के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक घटनास्थल पर खड़ी रही। इससे ट्रेन के सैकड़ो यात्रियों को परेशानी हुई जबकि अप लाइन में आ रही अन्य ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर रोकने की सूचना है। बताया जाता है कि रेलवे ट्रेन का कपलिंग खुलने के कारणों की जांच कराएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदुरंतो एक्सप्रेस का इंजन कोच से हुआ अलग