1912 पर बिल बनाने और लोड बढ़ाने की सुविधा होगी शुरू

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-प्रमुख सचिव ऊर्जा ने किया कॉल सेंटर का निरीक्षण, बोले इसे और प्रभावी

1912 पर बिल बनाने और लोड बढ़ाने की सुविधा होगी शुरू

प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने गुरुवार को विद्युत उपभोक्ताओं के लिए कार्यरत टोल फ्री नंबर-1912 के कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। आशियाना स्थित कॉल सेंटर पहुंच कर उन्होंने विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि 1912 को और प्रभावी एवं क्रियाशील बनाया जाए। इसमें उपभोक्ता से जुड़े कार्यों जैसे लोड बढ़ाना तथा बिल बनाना आदि को भी जोड़ा जाए। इससे उपभोक्ता सेवा में सुधार के साथ कारपोरेशन को भी लाभ होगा।

सेवा केंद्र के रूप में कॉल सेंटर का विकास

उन्होंने कहा कि यह केवल कंप्लेन सेंटर न रहे, इसे सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जाए। उपभोक्ता यदि बिल बनाना या रिवीजन, लोड बढ़ाना तथा अन्य ऐसे कार्य के लिए फोन करे तो उसका कार्य तत्काल कराकर कॉल खत्म होने तक उसे सूचित कर दिया जाए। कॉल सेंटर के माध्यम से उपभोक्ता को अच्छी सर्विस दी जाए और सैम्पल आधार पर उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया जाए।

एआई का उपयोग और सुधार की आवश्यकता

अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि 1912 को और प्रभावी बनाने के लिए एआई का उपयोग किया जाए, जिसके माध्यम से कॉल रिसीविंग से लेकर उपभोक्ता की संतुष्टि तक की बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी और जरूरत के अनुसार इसकी क्षमता बढ़ायी जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए 1912 पर इस उम्मीद से फोन करता है कि उसकी समस्या का निदान हो, इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि उसका विश्वास कायम रहे और समस्या का समयबद्ध तरीके से निदान हो। उसकी कॉल तुरन्त रिसीव हो, कॉल ड्रॉप न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

कार्मिकों के प्रशिक्षण और प्रक्रिया में सुधार

इसके लिए जो भी आवश्यक सिस्टम इम्प्रूव करना हो, वह कर लिया जाए। कॉल सेंट के कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण देकर उन्हें उपभोक्ता से कैसे बात-व्यवहार करना है तथा उसकी शिकायतों को कैसे संबंधित अधिकारियों के पास भेजकर शीघ्र हल कराना है, यह बताया जाए। निरीक्षण के दौरान निदेशक वितरण, निदेशक आईटी, निदेशक कामर्शियल तथा स्टाफ आफिसर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

अथवा सामान्य प्रश्न

✦कॉल सेंटर की नई सेवाएं क्या होंगी?−
नई सेवाओं में लोड बढ़ाना और बिल बनाना आदि कार्य शामिल किए जाएंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News1912 पर बिल बनाने और लोड बढ़ाने की सुविधा होगी शुरू