विदेशी निवेशकों की बिकवाली की दौर खत्म
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली का दौर खत्म हो सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और बेहतर निवेश माहौल के चलते विदेशी निवेश में सुधार की संभावना है। इससे भारतीय शेयर बाजार को सहारा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली का सबसे खराब दौर अब खत्म हो सकता है। बैंक ऑफ बड़ौदा रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, भारत से विदेशी निवेश में बड़ी गिरावट की संभावना अब कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 में युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में लगातार बिकवाली की। हालांकि, भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति, बेहतर निवेश माहौल और सुधरती निवेशक धारणा के चलते आने वाले महीनों में विदेशी निवेश फिर बढ़ सकता है। इससे भारतीय शेयर बाजार को सहारा मिलने की उम्मीद है।


