मिशन शक्ति ने महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

बबराला। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बबराला पुलिस की टीम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। एसआ

मिशन शक्ति ने महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना बबराला पुलिस की टीम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। एसआई जगवीर सिंह, मीनाक्षी सिंह और रेनू कुशवाहा ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी। टीम ने कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में महिलाएं चुप न रहें और तत्काल पुलिस की मदद लें। आपात स्थिति में 112, महिला संबंधी शिकायत के लिए 1090 महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन तथा बच्चों की सहायता के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।

बालिकाओं को साइबर अपराध से भी सावधान किया गया। अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर संपर्क, संदिग्ध लिंक खोलने और ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। टीम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस हर समय उनके साथ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमिशन शक्ति ने महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी