महिलाओं एवं किशोरियों के अधिकार व सुरक्षा को लेकर पोठिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

महिलाओं एवं किशोरियों के अधिकार व सुरक्षा को लेकर पोठिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित महिलाओं एवं किशोरियों के अधिकार व सुरक्षा को लेकर पोठिया में जा

महिलाओं एवं किशोरियों के अधिकार व सुरक्षा को लेकर पोठिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

किशनगंज। निज संवाददाता जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, डब्ल्यूसीडीसी अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं किशोरियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, पोठिया में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण कार्यालय, महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में किया गया।

जागरूकता का महत्व

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा एवं महिलाओं तथा बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान जागरूकता फैलाने के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से ऐसे कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा छात्राओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

महिला एवं किशोरियों के अधिकार

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, डब्ल्यूसीडीसी अंकिता सिंह ने कार्यक्रम का जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, दहेज एवं लैंगिक हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है। किशोरियों को अपनी बात रखने, गलत के विरुद्ध आवाज उठाने तथा जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं से सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रतिभागिता

कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पोठिया विजय कुमार, जिला मिशन समन्वयक मो. शहबाज आलम, जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, एमटीएस श्यामा कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत तथा छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर की गई। इसके पश्चात जिला मिशन समन्वयक डी एचईडब्लू् मो. शहबाज आलम द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं विषय-वस्तु की प्रस्तुति की गई। उन्होंने पत्र के अनुसार छात्राओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न तथा मानव तस्करी सहित महिलाओं एवं किशोरियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

लैंगिक हिंसा एवं महिला सुरक्षा पर जानकारी

डीएचईडब्लू के जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा ने छात्राओं को लैंगिक हिंसा के विभिन्न स्वरूपों, उससे बचाव, अपने अधिकारों तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सहायता एवं शिकायत तंत्र के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न को चुपचाप सहन नहीं करने तथा समय पर उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने की अपील की।

वहीं एमटीएस श्यामा कुमारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित संस्थागत व्यवस्था कार्यरत है।

छात्रा का प्रभावशाली भाषण

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की एक छात्रा ने बाल विवाह, दहेज अधिनियम एवं यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं जागरूकता से परिपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया। छात्रा की प्रस्तुति की कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पोठिया विजय कुमार ने छात्रा के उत्कृष्ट भाषण की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं में इस प्रकार की सामाजिक जागरूकता और आत्मविश्वास समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है।

कार्यक्रम की सराहना

बीईओ पोठिया विजय कुमार ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और सामाजिक मुद्दों पर अपनी समझ एवं विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से छात्रा द्वारा दिए गए भाषण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जागरूक एवं आत्मविश्वासी छात्राएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बन सकती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संबंधित पदाधिकारियों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणाम, महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हिंसा की रोकथाम, यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, मानव तस्करी से बचाव तथा संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक, आत्मनिर्भर एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, जिला मिशन समन्वयक मो. शहबाज आलम, जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, एमटीएस श्यामा कुमारी तथा विद्यालय की छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया?−
कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, पोठिया में किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिलाओं एवं किशोरियों के अधिकार व सुरक्षा को लेकर पोठिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित