जीविका ने 20 साल में बदली महिलाओं की जिंदगी

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच से बिहार की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने इस बात को नवादा में आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में बताया। जीविका के 20 साल पूरा होने पर विधायक विभा देवी ने महिलाओं के सशक्तीकरण के कार्यों का उल्लेख किया।

जीविका ने 20 साल में बदली महिलाओं की जिंदगी

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और इच्छाशक्ति का परिणाम है कि आज बिहार की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। ये बातें बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक शुक्रवार को नवादा में आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं कभी दूसरों के सहारे की तलाश करती थीं, वही आज राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वे शुक्रवार को जदयू विधायक विभा देवी के कार्यालय परिसर में आयोजित जीविका के 20 साल बेमिसाल और नीतीश संवाद उत्सव को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया। समापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रमकी अध्यक्षता विधायक विभा देवी ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला उपाध्यक्ष प्रो. बिन्नी प्रसाद ने किया। विधायक विभा देवी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। महिलाएं जदयू का मजबूत आधार हैं। वहीं, विधायक मनोरमा देवी ने महिला आरक्षण, साइकिल, पोशाक, कन्या उत्थान, महिला उद्यमी और रोजगार योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महिलाओं के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिली है।

जीविका का दो दशकों का सफर

विधान पार्षद अशोक यादव ने कहा कि 2 अक्टूबर 2006 को शुरू हुई जीविका के 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। इन दो दशकों में जीविका ने गांवों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। जदयू जिलाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी ने जीविका दीदियों से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और निशांत कुमार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला प्रभारी वसुंधरा देवी, प्रदेश सचिव सह प्रभारी अनीता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रदेश सचिव डॉ. सतीश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में जदयू नेता व महिला कार्यकर्ता मौजूद थे। (नवादा से शशि भूषण पाठक)

अधिकांश प्रश्न

✦बिहार में महिलाएं आत्मनिर्भरता की कहानी कैसे लिख रही हैं?−
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और इच्छाशक्ति के कारण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीविका ने 20 साल में बदली महिलाओं की जिंदगी