नीतीश संवाद में गूंजी महिलाओं को सशक्त बनाने की आवाज
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक शालिनी मिश्रा ने इसे बिहार में 1 करोड़ 88 लाख महिलाओं से जुड़े जीविका कार्यक्रम की सफलता का संकेत बताया। महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने का श्रेय नीतीश कुमार के दूरदर्शी दृष्टिकोण को दिया गया।

युवा के लिए ----------- उमड़ी भीड़ 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान नीतीश संवाद का आयोजन किया गया 01 करोड़ 88 लाख महिलाएं जीविका से जुड़ समाज को कर रही हैं सशक्त फोटो संख्या- 09, कैप्सन- शुक्रवार को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती केसरिया की विधायक शालिनी मिश्रा, विधायक राहुल सिंह व अन्य। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। 24 नवंबर 2005 को जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की गद्दी संभाली थी, उसी दिन से महिला सशक्त होना शुरू हो गई थीं।
महिलाओं की स्थिति
पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरूष के साथ-साथ विश्वकर्मा भी हैं। उन्होंने बिहार को विकास के क्षेत्र के हर क्षेत्र में सजाने-संवारने का ऐतिहासिक कार्य किया है। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक व समाजिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की उनकी दूरदर्शी सोंच का परिणाम ‘जीविका’ है, जिसने आज सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। उक्त बातें केसरिया की जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने नगर भवन में आयोजित नीतीश संवाद के दौरान जीविका दीदियों के 20 साल बेमिशाल कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और संचालन सरिता देवी ने किया। विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि देश की जब एक-एक महिला सशक्त होगी तो परिवार ही नहीं पूरा समाज का विकास होगा। जीविका से राज्य में 01 करोड़ 88 लाख महिला जुड़ी हुई हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका असर परिवार और समाज के उत्थान करने में कितना मददगार साबित हो रहा है, यह सब लोग देख और समझ भी रहे हैं।
नीतीश कुमार का योगदान
वहीं कार्यक्रम मे मौजूद डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने कहा कि महिलाओं के जीवन में आया यह सकारात्मक बदलाव और आत्मनिर्भरता का नया आगाज नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व व दूरदर्शी सोंच की मजबूत नींव है। नीतीश के चलाए जाने वाले योजनाओं व कार्यक्रमों से प्रभावित होकर महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया कार्यक्रम दौरा किया भी। इस अवसर पर जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आयी महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और संदेश को सुन लाभान्वित हुई। कार्यक्रम में महिला-पुरूष कार्यकर्ता, नेता के साथ परशुराम ततवां, दिनेश सिंह, अशोक प्रजापति, जीतेन्द्र कुमार सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, नीलम श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह लाला, मंजू द्विवेदी, कंचन देवी, मानसा देवी, रीता देवी, मालती देवी, संध्या देवी, मुन्नी देवी, मैना देवी, कृष्णा देवी, पूनम देवी, श्यामजी वर्मा, अनिरूद्ध तिवारी, नथुनी खरवार, बिनोद कुमार सिंह, अभिषेक ओझा, नीरज पटेल, प्रभू गोंड, सरदार सिंह कुशवाहा, शशि कुशवाहा व संदीप ठाकुर थे।


