आमसभा में लेखा-जोखा और कार्ययोजना पर चर्चा
आदापुर में स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा और ग्रामीण महिलाओं के उत्थान पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि बीडीओ रणधीर कुमार ने आत्मनिर्भरता के लिए जीविका दीदियों को योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

आदापुर,एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में मंगलवार को स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। इसमें वित्तीय वर्ष के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा की समीक्षा के साथ समिति की आगामी कार्ययोजना और ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ रणधीर कुमार और बीपीएम ने किया। बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है। उन्होंने जीविका दीदियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जीविका दीदियां समाज में बदलाव की मिसाल बन रही हैं।


