दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर उत्तर मध्य रेलवे ने डॉक्यूमेंट्री जारी की
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने ‘सुगम्यता से आत्मनिर्भरता तक’ नामक डॉक्यूमेंट्री का अनावरण किया, जो दिव्यांगजन के लिए रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और सुगम सुविधाओं को दर्शाती है। रेलवे में 8256 संविदा कर्मचारियों में लगभग 500 दिव्यांगजन विभिन्न भूमिकाओं में कार्यरत हैं।

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘सुगम्यता से आत्मनिर्भरता तक’ का अनावरण किया। जनसम्पर्क विभाग की ओर से तैयार डॉक्यूमेंट्री में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और सुगम सुविधाओं को दर्शाया गया है। उत्तर मध्य रेलवे में 8256 संविदा कर्मचारियों में करीब 500 दिव्यांगजन यात्री सेवा और परिचालन से जुड़ी विभिन्न भूमिकाओं में कार्यरत हैं। नियमित कैडर में 784 दिव्यांग कर्मचारी हैं, जबकि 100 दिव्यांग युवा एक्ट अप्रेंटिस के रूप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। डॉक्यूमेंट्री में रैंप, लिफ्ट, ब्रेल संकेतक, व्हीलचेयर और बैटरी वाहन जैसी सुविधाओं को भी दिखाया गया है।


