सिरका में युवा राष्ट्र निर्माता कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

सिरका के सरस्वती विद्या मंदिर में युवा राष्ट्र निर्माता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चंद्र बहादुर सिंह ने युवाओं को अनुशासन, सेवा और संस्कार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा और नैतिक मूल्यों को भी महत्वपूर्ण बताया, और विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

सिरका में युवा राष्ट्र निर्माता कार्यक्रम का आयोजन

सिरका, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर सिरका में मंगलवार को युवा राष्ट्र निर्माता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता सह जिला संघचालक चंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित भैया-बहनों को हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य उसके युवा वर्ग पर निर्भर करता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, सेवा, संस्कार और समर्पण को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि सशक्त, संस्कारित एवं जागरूक युवा ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला हैं।अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी यदि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे तो राष्ट्र की प्रगति का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होग। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शंभु कुमार सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।