Lucknow News: राजनीति में शिक्षित व जागरूक युवाओं की भागीदारी की जरूरत: सतीश महाना

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - यंग इंडिया पार्लियामेंट-2026 का आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

Lucknow News: राजनीति में शिक्षित व जागरूक युवाओं की भागीदारी की जरूरत: सतीश महाना

Lucknow News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए राजनीति में शिक्षित, जागरूक और उत्तरदायी युवाओं को आगे आने की जरूरत है। सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण पक्ष हैं। दोनों की अपनी-अपनी भूमिका है और सभी के विचार समान नहीं हो सकते। स्वस्थ लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद और संसदीय मर्यादा सर्वोपरि होनी चाहिए।

कार्यक्रम का उद्घाटन

विधानसभा अध्यक्ष रविवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की युवा इकाई यंग इंडियंस द्वारा आयोजित यंग इंडिया पार्लियामेंट–2026 कानपुर चैप्टर के उद्घाटन मौके पर ये बातें कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा पूरी तरह से पेपरलेस हो चुकी है। सदन में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। अध्यक्ष की अनुमति के बिना कोई भी सदस्य अपनी बात नहीं रख सकता। विधानसभा में उदारता और सख्ती दोनों का संतुलित समावेश है, जिससे सदन की गरिमा और कार्यक्षमता बनी रहती है।

विधानसभा का कार्य

उन्होंने कहा कि आम धारणा के विपरीत विधानसभा का काम केवल सत्र के दौरान ही नहीं होता, बल्कि इसके समाप्त होने के बाद भी विभिन्न समितियों, प्रशासनिक गतिविधियों तथा अन्य संसदीय कार्यों के माध्यम से चलता रहता है। जनप्रतिनिधियों को अपनी बात सदन के भीतर प्रभावी ढंग से रखनी चाहिए। सदन में व्यक्त किए गए विचार जनता तक पहुंचते हैं, जबकि केवल वॉकआउट करने से जनता तक संदेश प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पाता।

कार्यक्रम की प्रक्रिया

इस कार्यक्रम का संचालन भी वास्तविक विधानसभा की कार्यप्रणाली के अनुरूप हुआ। इसमें प्रश्नकाल, शून्यकाल तथा विधायी कार्यवाही का संचालन हुआ और विधेयक भी पारित किए गए। कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीआईआई यंग इंडियंस के नेशनल वाइस चेयर अनुज अग्रवाल, कानपुर चैप्टर के चेयर संचित अग्रवाल आदि युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस कार्यक्रम का उद्घाटन कब किया गया?
इस कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार को किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें