तीन ब्लाकों के 34 मास्टर ट्रेनर हो रहे प्रशिक्षित

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन सभागार में महिलाओं व बालिकाओं की सामाजिक सोच विकसित करने के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें घरेलू हिंसा, सुरक्षा, सम्मान व साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। 34 प्रतिनिधियों को ग्राम स्तर पर अभियान संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

तीन ब्लाकों के 34 मास्टर ट्रेनर हो रहे प्रशिक्षित

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन सभागार में महिलाओं व बालिकाओं की सामाजिक सोच विकसित करने और घरेलू हिंसा, सुरक्षा, सम्मान व साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने को लेकर ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू हुआ। पुलिस विभाग व यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में तीन विकास खंडों के 34 प्रतिनिधियों को ग्राम स्तर पर महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान संचालित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा

क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी विभागों के समन्वय व समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बहू-बेटी सम्मेलन को महिलाओं व बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने तथा हिंसा की रोकथाम की प्रभावी सामुदायिक पहल बताया। प्रशिक्षण में सदर, घुघली व परतावल विकास खंडों से पुलिस, बाल विकास सेवा व पुष्टाहार, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के कुल 34 नामित प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को तैयार करना है, जो आगे ग्राम स्तर पर सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण

प्रशिक्षित सुगमकर्ता प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के साथ छह सप्ताह तक लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध से सुरक्षा व सम्मानजनक संबंधों जैसे विषयों पर संवाद करेंगे। यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अवधारणा व कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल की जानकारी दी। वहीं मास्टर ट्रेनर संतोष राय, श्रवण कुमार गुप्ता व संजा देवी ने रोल-प्ले, समूह चर्चा व केस स्टडी के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

सामान्य प्रश्न

मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य क्या है?
महिलाओं व बालिकाओं की सामाजिक सोच विकसित करना और घरेलू हिंसा, सुरक्षा, सम्मान व साइबर अपराध के मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।