स्वयं सहायता समूह गठन में प्रदेश में दूसरे स्थान पर प्रयागराज

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए गए अभियान में 1,759 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया, जिससे 23,559 महिलाएं जुड़ीं। यह अभियान 5 से 20 अगस्त तक चला। प्रदेश में बहराइच पहले स्थान पर रहा। अधिकारियों के अनुसार, समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

स्वयं सहायता समूह गठन में प्रदेश में दूसरे स्थान पर प्रयागराज

प्रयागराज। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाए गए अभियान में स्वयं सहायता समूहों के गठन के मामले में प्रयागराज प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। पांच से 20 अगस्त तक चले विशेष अभियान के दौरान जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत 1,759 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। इन समूहों से 23,559 महिलाओं को जोड़ा गया है। समूहों के गठन से महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य दिया गया था। इसके तहत जिले में अभियान चलाकर गांव-गांव महिलाओं को समूहों से जोड़ने का काम किया गया। आंकड़ों के अनुसार बहराइच प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। वहां 2,348 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन कर 23,592 महिलाओं को जोड़ा गया। प्रयागराज ने 1,759 समूह बना कर 23,559 महिलाओं को जोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 1,746 नए समूहों के गठन और 19,774 महिलाओं को जोड़ने के साथ गाजीपुर तीसरे स्थान पर रहा। इसके बाद 1,899 समूहों में 19,127 महिलाओं को जोड़ने वाला जिला चौथे स्थान पर रहा। पांचवें स्थान पर आजमगढ़ रहा, जहां 1,624 नए स्वयं सहायता समूहों में 16,828 महिलाएं शामिल हुईं। अधिकारियों के मुताबिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। समूहों के जरिए उन्हें आर्थिक गतिविधियां शुरू करने, बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है。

पहले से 25 हजार महिलाएं समूह से जुड़कर कर रहीं हैं काम

जिले में पहले से ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर 25 हजार से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं। इसमें बैंक सखी, विद्युत सखी, महिला मेठ, कृषि सखी जैसी तमाम योजनाओं से इन्हें जोड़ा गया है। अब नए समूह का गठन होने के बाद महिला रोजगार की दिशा में काम और आगे बढ़ेगा। महिलाओं को जोड़ने का लाभ पूरे परिवार को मजबूत बनाना होगा। इसे लखपति दीदी योजना को आगे बढ़ने के लिए भी देखा जा रहा है।

महिलाओं को जोड़ने का प्रयास

अभियान के तहत 23 हजार से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। हमारा प्रयास है कि पात्र और जरूरतमंद महिलाओं को समूहों से जोड़ा जाए, जिससे रोजगार के नए रास्ते खुलें।

-हर्षिका सिंह, सीडीओ

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रयागराज में स्वयं सहायता समूहों के गठन का अभियान कब चला?−
पांच से 20 अगस्त तक चले विशेष अभियान के दौरान 1,759 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वयं सहायता समूह गठन में प्रदेश में दूसरे स्थान पर प्रयागराज