कॉलेज की छात्राएं एआई में बनेगी कुशल, चार हजार स्टाइपेंड मिलेगा

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) और माइक्रोसॉफ्ट ने 'करियर फॉर वुमेन प्रोग्राम' शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त छात्राओं और महिला शिक्षिकाओं को एआई में प्रशिक्षित करना है। इसमें चयनित प्रतिभागियों को स्टाइपेंड और 240 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कॉलेज की छात्राएं एआई में बनेगी कुशल, चार हजार स्टाइपेंड मिलेगा

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) और माइक्रोसॉफ्ट के तत्वावधान में 'करियर फॉर वुमेन प्रोग्राम' शुरू किया गया है। इसके तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के साथ ही महिला शिक्षिकाओं को भी एआई में दक्ष बनाया जाएगा। ताकि रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें। चयनित प्रतिभागियों को चार हजार रुपये स्टाइपेंड कोर्स की समाप्ति पर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम खासतौर पर गैर-विज्ञान पृष्ठभूमि की छात्राओं और महिला शिक्षकाओं के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें ह्यूमैनिटीज (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र) और आर्ट्स (इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान) जैसे विषयों की प्री-फाइनल व फाइनल वर्ष की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। राजधानी के टीपीएस कॉलेज ने इस संबंध में सबसे पहले सूचना जारी कर छात्राओं और शिक्षिकाओं को इसके लिए पंजीयन कराने को कहा है。

कोर्स में क्या सिखाया जाएगा और कैसे होगा प्रशिक्षण

इस कार्यक्रम के तहत माइक्रोसॉफ्ट 240 घंटे का प्रशिक्षण कराएगा, जिसे राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद के परामर्श से विकसित किया गया है। यह प्रशिक्षण हब-एंड-स्पोक मॉडल के माध्यम से दिया जाएगा। मॉडल को आसान भाषा में समझें तो 30 चुनी हुई संस्थानों (हब) को मुख्य केंद्र बनाया जाएगा, जहां से पूरे प्रशिक्षण की निगरानी और मार्गदर्शन की जाएगी। इन 30 हब संस्थानों से 150 अन्य कॉलेज (स्पोक) जुड़े होंगे, जिनमें आस-पास के छोटे-बड़े कॉलेज शामिल हैं। प्रशिक्षण की शुरुआत की बुनियादी अवधारणाओं से होगी और धीरे-धीरे इसे वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों तक ले जाया जाएगा। कोर्स में पायथन प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, एआई मॉडल की तैनाती, व्यवसाय में एआई का उपयोग और एआई एथिक्स (नैतिकता) जैसे विषय शामिल हैं।

क्या है कॅरियर फॉर वुमेन प्रोग्राम

एआईसीडब्ल्यू (एआई कॅरियर्स फॉर वुमेन) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) और माइक्रोसॉफ्ट ने मिलकर शुरू किया है। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही महिलाओं को एआई के क्षेत्र में ट्रेनिंग देकर उनके कॅरियर को बढ़ावा देना है। इसमें यूथ ड्रीमर्स फाउंडेशन (वाईडीएफ) और एडुनेट फाउंडेशन जैसे संगठन कार्यान्वयन पार्टनर के रूप में जुड़े हैं।

प्रश्नोत्तर

करियर फॉर वुमेन प्रोग्राम का उद्देश्य क्या है?
इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही महिलाओं को एआई के क्षेत्र में ट्रेनिंग देकर उनके कॅरियर को बढ़ावा देना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकॉलेज की छात्राएं एआई में बनेगी कुशल, चार हजार स्टाइपेंड मिलेगा