बहू-बेटियों को हक का पाठ, खोला सुरक्षा का मोर्चा
हिन्दुस्तान, उन्नाव
उन्नाव में मिशन शक्ति अभियान के तहत बहू-बेटी सम्मेलन और जन-जागरूकता चौपाल आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और सहायता हेल्पलाइनों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि महिलाएं बिना झिझक मदद मांगें।
बहू-बेटियों को हक का पाठ, खोला सुरक्षा का मोर्चा
उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान के तहत बीघापुर के ग्राम मगरायर में बहू-बेटी सम्मेलन एवं जन-जागरूकता चौपाल आयोजित हुई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। घरेलू हिंसा व साइबर अपराध से बचाव के साथ 1090, 181, 112, 1076 और 1930 हेल्पलाइन के इस्तेमाल के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी परेशानी में महिलाएं बिना झिझक पुलिस और मिशन शक्ति केंद्र की मदद लें।


