महिला किसानों को प्रमुख स्थान मिलना जरूरी : आरएसएस

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-संपर्क प्रमुख रामलाल बोले, नीति निर्माण में आगे रखना चाहिए नई दिल्ली, एजेंसी।

महिला किसानों को प्रमुख स्थान मिलना जरूरी : आरएसएस

-संपर्क प्रमुख रामलाल बोले, नीति निर्माण में आगे रखना चाहिए नई दिल्ली, एजेंसी। आरएसएस के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि महिला किसानों को कृषि नीतियों और निर्णय लेने की प्रक्रिया में प्रमुख स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सिर्फ खेतों में काम करने वाली श्रमिक नहीं, बल्कि किसान और कृषि उद्यमी के रूप में पहचान मिलनी चाहिए।रामलाल बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय महिला किसान-कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि देशभर से करीब पांच हजार महिला किसान और पदाधिकारी सम्मेलन में पहुंचे। इनमें अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर की महिलाएं भी शामिल थीं।

उनके अनुसार, कई महिलाएं अपने खर्च पर दिल्ली पहुंचीं। रामलाल ने कहा कि महिलाएं लंबे समय से भारतीय कृषि में अहम भूमिका निभाती रही हैं। वे बुवाई और कटाई से लेकर देसी बीजों के संरक्षण और पशुपालन तक कई काम करती हैं।उन्होंने दावा किया कि कृषि से जुड़े करीब 60 से 70 प्रतिशत शारीरिक श्रम में महिलाओं की बड़ी हिस्सेदारी है। इसके बावजूद सरकारी रिकॉर्ड और सामाजिक व्यवस्था में उन्हें कई बार सिर्फ कृषि मजदूर या परिवार की मददगार के रूप में देखा जाता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहिला किसानों को प्रमुख स्थान मिलना जरूरी : आरएसएस