नारी शक्ति की भागीदारी से ही विकसित भारत का निर्माण : मदन कौशिक
नारी शक्ति की भागीदारी से ही विकसित भारत का निर्माण : मदन कौशिकनारी शक्ति की भागीदारी से ही विकसित भारत का निर्माण : मदन कौशिक
भाजपा की ओर से रविवार को भूपतवाला स्थित वासुदेव आश्रम में नारी शक्ति वंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी के बिना सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है। कार्यक्रम में महिलाओं ने मदन कौशिक की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक माना गया है। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति, खेल, व्यापार, विज्ञान और उद्यमिता समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महापौर किरन जैसल ने कहा कि नारी शक्ति परिवार के साथ राष्ट्र निर्माण की भी महत्वपूर्ण आधारशिला है। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि हरिद्वार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और महिलाओं के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से बनेगी। संचालन भाजयुमो नेता दीपांशु विद्यार्थी ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, महामंत्री सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, देवेश ममगई, पार्षद आकाश भाटी, सुनीता शर्मा, सूर्यकांत शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र अरोड़ा, अन्नू कक्कड़, आदर्श पांडेय, प्रीति गौड़, मुकेश कौशिक, आदित्य गौड़, अजीत कुमार, करण वर्मा, राजकुमार अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, ललित नय्यर, मुनेश सैनी, गौरव वर्मा, श्याम पांडेय और सूरज गुप्ता मौजूद रहे।


