नीतीश कुमार ने महिलाओं को बनाया सशक्त : लेशी
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। जीविका समूह के माध्यम से 1.88 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इस कार्यक्रम में कई महिलाओं ने भाग लिया, और 50 हजार दीदियों ने लखपति बनने की उपलब्धि प्राप्त की।
मधुबनी, विधि संवाददाता। बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाना। जीविका और अन्य महिला केंद्रित योजनाओं के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया। नीतीश कुमार के योगदान को बिहार की महिलाएं कभी भूल नहीं सकती। शुक्रवार को शहर के एक निजी होटल में महिला जदयू जिला ईकाई की ओर से आयोजित नीतीश संवाद जीविका की 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली केबिनेट से महिलाओं को सशक्त बनाने का काम शुरू किया। सरकारी नौकरियों के आलावा स्थानीय निकायों एवं पंचायत चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था की। बाबूबरही विधानसभा से विधायक मीणा कामत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका दीदियों का 20 साल का सफर सुहाना रहा। दीदियां 2 अक्टूबर जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। नीतीश कुमार ने रोजगार से जोड़ने के लिए जीविका समूह का गठन किया था। उनका सपना साकार हो रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं रोजगार से जुड़कर राज्य और देश को आर्थिक विकास में योगदान दे रही है। महिला जदयू जिलाध्यक्ष विक्रमशिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रिना सर्राफ ने मंत्री एवं विधायक का स्वागत किया। मंत्री ने विक्रमशिला को सम्मानित किया.
कार्यक्रम में अन्य वक्ता
कार्यक्रम को अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अब्दुल कयूम जिला पार्षद सईदा बानो, मृदुला राय, केदारनाथ भंडारी, सोनी कुमारी, कुमारी आशा, मंजू राय, सत्यनारायण यादव, अनूप कश्यप, डा. संजीव कुमार झा, दीपशिखा सिंह, अनुष्का कुमारी, किरण भारती आदि ने संबोधित किया।
महिलाओं की सफलता
1.88 करोड़ महिलाएं हो रही लाभान्वित, 50 हजार बनीं लखपति :जिला के प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार आधी आबादी को पंख देने का काम किया है। बिहार में 13 लाख से अधिक जीविका समूह संचालित है। एक करोड़ 88 lakh से अधिक महिलाएं जीविका समूह से जुड़कर लाभान्वित हो रही है। जीविका समूह का देश में चर्चा है। नीतीश मॉडल को दूसरे राज्यों एवं केंद्र की सरकार अपना रही है। 50 हजार दीदियां लखपति हो चुकी है। विधायक मीणा कामत ने कहा बिहार की महिलाएं अब पति व बच्चों से सिन्दूर चूड़ियों के लिए पैसे नहीं मांग रही है。

