जीविका के 20 साल बेमिसाल नीतीश संवाद में पहुंची दीदियां
कार्यक्रम की थीम 'बापू के सपनों, नारी का सम्मान और परिवर्तन की पहचान' थी। भभुआ में जदयू द्वारा आयोजित 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संतोष निराला ने जीविका दीदियों और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की। उन्होंने जीविका की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम की थीम ‘बापू के सपनों, नारी का सम्मान और परिवर्तन की पहचान’ थी पूर्व मंत्री ने जीविका दीदी के विकास और महिला सशक्तिकरण पर की चर्चा भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जीविका के 20 वर्ष पूरे होने पर जदयू की ओर से शुक्रवार को शहर के लिच्छवी भवन में ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह विधायक संतोष निराला शामिल हुए। कार्यक्रम की थीम ‘बापू के सपनों, नारी का सम्मान और परिवर्तन की पहचान’ रखी गई थी। इसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियों और जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूर्व मंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
महिलाओं के लिए जीविका की भूमिका
इस दौरान जीविका के 20 वर्षों के सफर, महिलाओं के सम्मान तथा सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण में जीविका की भूमिका पर चर्चा हुई। अपने संबोधन में उन्होंने जीविका दीदियों से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने में जीविका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों और जीविका के प्रति उनके समर्पित भाव की चर्चा करते हुए कहा कि जीविका दीदियां बदलाव की महत्वपूर्ण कड़ी बनी हैं। कार्यक्रम में प्रभारी नीलम पटेल, मानती मौर्या, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, सीमा पांडेय, ज्ञांति गुप्ता, चंद्रावती देवी, सरिता देवी, बबीता देवी, गीता गुप्ता, ज्योति चंद्रावती, आरती देवी, बिंदु तिवारी, कुंती देवी आदि ने भाग लिया।
फोटो कैप्शन
फोटो- 02 अक्तूबर भभुआ- 19 कैप्शन- भभुआ के लिच्छवी भवन में शुक्रवार को जीविका के 20 साल बेमिसाल नीतीश संवाद में भाग लेतीं जीविका दीदियां व अन्य।


