पंचायतों की डिजिटल कार्यप्रणाली समझाई, सफाईकर्मियों की जांच
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत बुधवार को विकासखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सचिवों और सहायकों को सशक्तिकरण, डिजिटल कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में सफाईकर्मियों का परीक्षण किया गया और उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विकासखंड सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को पंचायतों के सशक्तीकरण, डिजिटल कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शरद सिंह राना, सहायक विकास अधिकारी गौरवेंद्र पाल सिंह और सहायक विकास अधिकारी ग्राम विकास राजबहादुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रशिक्षक अनिल वाजपेयी और गरिमा ओमर ने पंचायत स्तर पर योजनाओं के संचालन, अभिलेखों के रखरखाव और डिजिटल माध्यम से होने वाले कार्यों के बारे में बताया।
उन्होंने ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने और पात्र लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षणऔरैया। स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान के तहत परिसर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा की टीम के डॉ. वीके यादव ने सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें जरूरी सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाईकर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।


