सहायक आयुक्त ने विजेता किशोरियों को प्रदान की हाइजीन किट

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पूरनपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशोरी संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि इंदु सिंह ने पुरस्कार वितरित किए और किशोरियों को अपने लक्ष्यों के प्रति प्रेरित किया। महिला कल्याण विभाग की अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बाल विवाह के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की गई।

सहायक आयुक्त ने विजेता किशोरियों को प्रदान की हाइजीन किट

पूरनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत साई गर्ल्स डिग्री कॉलेज पूरनपुर में किशोरी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विजेता किशोरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक इंदु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली किशोरियों को सहायक आयुक्त ने हाइजीन किट वितरित की। उन्होंने किशोरियों को उनके लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। किशोरियों ने लक्ष्य प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं को रखा गया।

उन्होंने बालिकाओं को प्रेरणादायक उत्तर दिया। महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय, सखी वन स्टॉप सेंटर की सेन्टर मैनेजर तृप्ति मिश्रा ने विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के विषय में जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। इस मौके पर सांई गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य निधि सक्सेना समेत महाविद्यालय का स्टाफ रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसहायक आयुक्त ने विजेता किशोरियों को प्रदान की हाइजीन किट