छात्राओं ने जाने साइबर क्राइम से बचने के उपाय
कछवांरोड (वाराणसी)। गौर गांव के स्वर्गीय वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपायों पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और आत्मनिर्भर रहने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनकी सुरक्षा और कानून के अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

कछवांरोड (वाराणसी)। गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्वर्गीय वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में छात्राओं को साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपाय बताए गए। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो अभियान के तहत मिशन शक्ति कार्यक्रम में उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित रहने के तरीकों से अवगत कराया गया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल कुशवाहा और मिशन शक्ति टीम की प्रभारी अनुजा गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम उद्देश्य छात्राओं को जागरूक बनाना है। उन्होंने सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। थाना प्रभारी गोपाल कुशवाहा 1090-महिला हेल्पलाइन, 1930- साइबर हेल्पलाइन, 1076- सीएम हेल्पलाइन, 181- महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।
महाविद्यालय प्रबंधक संजीव सिंह गौतम, प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, सचिव योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. अंजना सिंह, अंजली जायसवाल, गौरव उपाध्याय, मुकेश यादव, श्वेता देवी, स्नेहा मिश्र, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा मौजूद थे।


