दादी-नानी ने दी परीक्षा, अब बनेंगी साक्षर

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

जिले में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। दादी-नानी की उम्र के शिक्षार्थी आत्मविश्वास के साथ लिखाई में भाग लेते दिखे। यह केवल परीक्षा नहीं, बल्कि पढ़ाई की ओर एक नई शुरुआत का प्रतीक था। शिक्षकों ने भी सहायता प्रदान की।

दादी-नानी ने दी परीक्षा, अब बनेंगी साक्षर

जिले में रविवार को परीक्षा का माहौल कुछ अलग था। कहीं दादी-नानी की उम्र के शिक्षार्थी हाथ में कलम लेकर सवालों के जवाब लिख रही थीं तो कहीं वर्षों बाद पढ़ाई की दुनिया में लौटे बुजुर्ग संख्या और अक्षरों का हिसाब लगा रहे थे। मौका था उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परीक्षा का। जिले के 681 केंद्रों में 15 वर्ष से अधिक उम्र के नवसाक्षरों ने यह परीक्षा दी। वरीय बुनियादी मध्य विद्यालय जगजीवन नगर संकुल में भी परीक्षा को लेकर उत्साह दिखा। यहां छह विद्यालयों से कुल 109 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। मध्य विद्यालय जगजीवन नगर से 46, मध्य विद्यालय आरक्षी केंद्र से 20, प्राथमिक विद्यालय नूतनडीह से 18, प्राथमिक विद्यालय सरायढेला बालक से 10, एनपीएस डोमपाड़ा न्यू कॉलोनी से 10 और प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर से पांच शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा का महत्व

केंद्र पर पहुंचने वाले कई शिक्षार्थियों के लिए यह सामान्य परीक्षा नहीं, बल्कि अपने जीवन में एक नई शुरुआत का मौका था। उम्र की दहलीज पार करने के बाद भी पढ़ने-लिखने की चाह ने उन्हें परीक्षा की मेज तक पहुंचाया। किसी ने अक्षरों की पहचान और लिखने की क्षमता परखी तो किसी ने जोड़-घटाव और रोजमर्रा की संख्यात्मक समझ का आकलन दिया। परीक्षा में शामिल शिक्षार्थियों के लिए यह सिर्फ कागज पर सवालों के जवाब देने का दिन नहीं था, बल्कि अपने दम पर पढ़ने-लिखने की दिशा में बढ़े कदम का प्रमाण था।

डीएसई का निरीक्षण

डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था और संचालन का जायजा लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित होती मिली। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य नवसाक्षरों की बुनियादी पढ़ने, लिखने और संख्यात्मक क्षमता का आकलन करना है। जगजीवन नगर केंद्र पर केंद्राधीक्षक अनूप कुमार बाजपेयी, संकुल साधनसेवी निभा कुमारी के साथ वीक्षक चंदन कुमार दुबे, जयदास भारती, राजेश साहनी, रेखा महतो, राजीव लोचन मंडल, सुधा कुमारी आदि मौजूद थे। उन्होंने शिक्षार्थियों को परीक्षा में आवश्यक सहयोग दिया।

आगे की प्रगति

टुंडी में भी जन चेतना केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। यहां भी बड़ी संख्या में नवसाक्षरों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। शिक्षा विभाग के अनुसार ऐसे आकलन से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि साक्षरता कार्यक्रम के दौरान शिक्षार्थियों ने पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान में कितनी प्रगति की है।

अधिक जानकारी के लिए प्रश्नोत्तरी

✦उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?−
इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवसाक्षरों की बुनियादी पढ़ने, लिखने और संख्यात्मक क्षमता का आकलन करना है।
Amit Ranjan

लेखक के बारे में

Amit Ranjan

शॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।


करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।


विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।


विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदादी-नानी ने दी परीक्षा, अब बनेंगी साक्षर