युवाओं में व्यसन, नशा और कुरीतियां दूर करने को प्रयास जरूरी
चित्रकूट में गायत्री शक्तिपीठ में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं में व्यसन और नशे को दूर करने के लिए योजनाबद्ध प्रयासों पर जोर दिया गया। शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा हुई और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

चित्रकूट। गायत्री शक्तिपीठ में शिक्षक गरिमा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें युवाओं में व्यसन, नशा और कुरीतियों को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करने पर जोर दिया गया। व्यवस्थापक डा रामनारायण त्रिपाठी ने गायत्री परिवार के उद्देश्य से अवगत कराया। कहा कि शिक्षक समाज में परिवर्तन लाने के मुख्य आधार के रूप में है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक चौबे ने कहा कि शिक्षक छात्रों के अंदर अनुकूल परिवर्तन उत्पन्न कर सकते हैं। अपने प्रेम, व्यवहार और अपनी गरिमा का आभास होने पर पूर्व जन्म जैसा व्यवहार कर छात्रों के जीवन में परिवर्तन आसानी से लाया जा सकता है।
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि प्रयाग यूनिवर्सिटी के प्रो सब्यसाची त्रिपाठी ने कहा कि गुरुओं में प्रेम ऐसा था कि शिष्य सहज बदलता चला जाता था। मौजूदाम समय पर प्रेम की जरुरत है। हर शिक्षक छात्र के जीवन की समस्या को समझे। नवीन परिस्थितियों में तालमेल एवं राष्ट्र निर्माण के जरुरी सूत्रों को उनके जीवन में बैठाने के लिए पहले शिक्षक को अपना आदर्श चरित्र रखना होगा। हरिमोहन सिंह ने कहा कि अब गुरु नहीं शिक्षक होते हैं। शिक्षा देकर वह अपना कर्तव्य इतिश्री मान लेते हैं। शिक्षक को अपना कर्तव्य बोध होने के साथ ही छात्र के जीवन में कर्तव्य को करना है, इसके लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित होती है। जिससे बच्चा सभ्य ही नहीं, संस्कारित बनता है। इसमें सभी आदर्श शिक्षकों की सहभागिता होनी चाहिए। कहा कि युवाओं में व्यसन, नशा एवं कुरीतियों को दूर करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करना होगा। मंच से अतिथियों ने शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, भाजपा नेता जगदीश गौतम, प्रमिला मिश्रा, डा गोपाल मिश्रा, डा मनोज द्विवेदी, रचना यादव, जितेंद्र सिंह, विजयचंद्र गुप्ता, संतोष मिश्रा, कालिका श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, अशोक, रामलखन केसरवानी, धर्मेंद्र सिंह, राज शिवहरे, डा संग्राम सिंह, कमलेश त्रिपाठी, भवानीदीन यादव, अनूप तिवारी, राजकुमार ओझा, प्रमोद पटेल आदि मौजूद रहे।


