पात्र दिव्यांग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं
चम्पावत में दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। 2026-27 में 576.39 लाख रुपये का आवंटन हुआ, जिसमें से 153.39 लाख रुपये खर्च कर 3,712 दिव्यांग लाभार्थियों को मदद दी जा रही है। डीएम मनीष कुमार ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

चम्पावत। जनपद में दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं के लिए 576.39 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 153.39 लाख रुपये की धनराशि व्यय करते हुए 3,712 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभाविंत किया जा रहा है। बताया कि दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान योजना के अंतर्गत 2,519, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 286, तीलू रौतेली दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत 634, बौना पेंशन योजना के तहत दो तथा जन्म से दिव्यांग श्रेणी के 271 बच्चों को सहायता प्रदान की जा रही है।
डीएम मनीष कुमार ने जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। ---


