भ्रूण हत्या मानवता के खिलाफ गंभीर पाप : पप्पू पांडेय

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने भ्रूण हत्या को मानवता के खिलाफ गंभीर अपराध बताया। उन्होंने समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की बात की गई।

भ्रूण हत्या मानवता के खिलाफ गंभीर पाप : पप्पू पांडेय

कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के जंगल बेलवा सेमरिया व जंगल खिरकिया के लोगों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वावधान में दीप नारायण अग्रवाल के संरक्षण में चौपाल का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू पांडेय रहे तथा कार्यक्रम का संचालन भाजपा के विशुनपुरा मंडल मंत्री मनोज गोंड ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पप्पू पांडेय ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करना अनिवार्य है। बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, उन्हें बचाने और आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

उन्होंने इस कुप्रथा पर कड़ा प्रहार करते हुये कहा कि भ्रूण हत्या केवल एक कानूनी अपराध नहीं है, बल्कि मानवता के खिलाफ एक गंभीर पाप है, जो समाज बेटियों को जन्म लेने का अधिकार नहीं दे सकता वह कभी प्रगति नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर काम कर रही है। लेकिन इस लड़ाई को हम सिर्फ कानून के भरोसे नहीं जीत सकते। इसके लिए जमीनी स्तर पर सामाजिक सोच को बदलना होगा और हर परिवार को अपनी बेटियों पर गर्व करना होगा। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान और राजनीति से लेकर देश की सीमाओं की रक्षा तक में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। इस दौरान चंदन पांडेय, प्रमोद गुप्ता, जोगिंदर, सुदामा, शैंपू, मंजू, रीता, चिन्ता, हीरमति, इंदु, यशोदा, आंचल, शांति देवी, रीमा, राबड़ी देवी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।