केवीके में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

नौपेड़वा में बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर बकरी पालन तकनीकी प्रशिक्षण का समापन हुआ। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 25 पशुपालकों ने भाग लिया। डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रशिक्षण में बकरी पालन, आवास प्रबंधन, प्रजनन और रोगों की रोकथाम पर जानकारी दी गई।

केवीके में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

नौपेड़वा। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण हाल में बकरी पालन तकनीकी विषय पर पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के 25 पशुपालकों ने बकरी पालन की जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने प्रमाणपत्र देते हुए कृषकों को बकरी पालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. हरिओम वर्मा रहे। डॉ. रूपेश सिंह ने बकरियों के आवास प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने बकरियों के प्रजनन एवं वैज्ञानिक रखरखाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जबकि डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बकरियों के टीकाकरण एवं रोगों की रोकथाम विषय पर व्याख्यान दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकेवीके में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन