आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को सभी गांवों तक पहुंचाएं: केशव प्रसाद

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- •ग्रामीण युवाओं एवं परिवारों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं

आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को सभी गांवों तक पहुंचाएं: केशव प्रसाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए इसे प्रदेश के प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जाए। योजना का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता व संपर्क अभियान चलाया जाए। गांवों में बैठकों, जनजागरूकता कार्यक्रमों तथा अन्य माध्यमों से ग्रामीणों को योजना के प्रावधानों एवं पात्रता के संबंध में जानकारी दी जाए।

योजना का वास्तविक लाभ

उन्होंने कहा कि केवल कागजों पर योजना का चलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को पात्र लोगों को चिह्नित कर उन्हें योजना से जोड़ना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। योजना के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगे। डबल इंजन की भाजपा सरकार युवाओं और ग्रामीण महिलाओं को रोजगारयुक्त एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का निरंतर प्रयास है कि गांवों में रहने वाले लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, ताकि उन्हें रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन न करना पड़े और वे अपने गांव में रहकर ही सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

आर्थिक स्थिति में सुधार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं और ग्रामीण महिलाओं को रोजगारयुक्त एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए वचनबद्ध है। इसी दिशा में हम प्रत्येक दिन कुछ नया सोचते हैं, नई योजनाओं और नए अवसरों के माध्यम से प्रदेश के जनमानस के जीवन को सुखमय और समृद्धमय बनाने का प्रयास करते हैं। गांवों के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर ही समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य क्या है?−
इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को सभी गांवों तक पहुंचाएं: केशव प्रसाद