आशुलिपिकों को डिस्काम बदलने का विकल्प देने की मांग

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज में बिजली निगम के आशुलिपिक कर्मचारियों ने एक डिस्काम से दूसरे डिस्काम में स्थानांतरण का विकल्प दोबारा खोलने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2000 के बाद उनकी तैनाती संबंधित डिस्काम तक सीमित कर दी गई है, जिससे परिवार से दूर रहकर काम करने में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं।

आशुलिपिकों को डिस्काम बदलने का विकल्प देने की मांग

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली निगम के आशुलिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने एक डिस्काम से दूसरे डिस्काम में स्थानांतरण का विकल्प दोबारा खोलने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2000 में विद्युत परिषद के पुनर्गठन के बाद आशुलिपिकों को जिस डिस्काम में तैनात थे, वहीं आमेलित कर दिया गया। इसके बाद उनका कार्यक्षेत्र संबंधित डिस्काम तक सीमित हो गया, जबकि अभियंता, अवर अभियंता और लेखा संवर्ग को कॉमन कैडर का लाभ दिया गया। इस संबंध में कर्मचारी संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को कई बार प्रत्यावेदन और अनुस्मारक भेजे जा चुके हैं। संगठन ने 18 नवंबर 2024, 28 नवंबर 2024, 29 मई 2025 और 22 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्रों का हवाला देते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।

संगठन का कहना है कि वर्ष 2000 के बाद नियुक्त आशुलिपिकों को भी उनके विकल्प पर पर्याप्त विचार किए बिना कई बार गृह जनपद से दूर दूसरे डिस्काम में तैनाती मिली। इससे कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को परिवार से दूर रहकर नौकरी करनी पड़ रही है। संगठन के अनुसार कई महिला कर्मचारी भी दूरस्थ डिस्काम में तैनात हैं।कर्मचारियों का कहना है कि दूर तैनाती के कारण वृद्ध माता-पिता और बीमार परिजनों की देखभाल में परेशानी होती है। लंबे समय तक परिवार से दूर रहने का असर कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर भी पड़ रहा है। संगठन ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से मांग की है कि आशुलिपिक संवर्ग के लिए एक बार फिर डिस्काम बदलने का विकल्प खोला जाए। इससे जो कर्मचारी दूसरे डिस्काम में जाना चाहते हैं, वे अपनी पसंद का विकल्प चुन सकेंगे और पारिवारिक परिस्थितियों के अनुरूप तैनाती पा सकेंगे।

Piyush Kumar Srivastava

लेखक के बारे में

Piyush Kumar Srivastava

शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।


विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआशुलिपिकों को डिस्काम बदलने का विकल्प देने की मांग