विभागीय ढांचे के पुनर्गठन प्रस्ताव पर कर्मचारी नाराज

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत कर्मचारियों में आक्रोश है। मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने ढांचे के पुनर्गठन को विवादित बताते हुए विरोध किया है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विभागीय ढांचे के पुनर्गठन प्रस्ताव पर कर्मचारी नाराज

हल्द्वानी। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के तहत सेवायोजन प्रखंड के विभागीय ढांचे के पुनर्गठन प्रस्ताव को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। ‘प्रशिक्षण एवं सेवायोजन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ’ ने शासन को भेजे गए संशोधित ढांचे को एकतरफा और विवादित बताते हुए इसका पुरजोर विरोध किया है। बुधवार को संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे और जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की इस उदासीन पैरवी और दोहरे मापदंड से समस्त मिनिस्टीरियल संवर्ग खुद को आहत महसूस कर रहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।