जीएसटी जमा करने के नाम पर 1.60 करोड़ हड़पने का आरोप

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

रुद्रपुर में एक कारोबारी ने अपने कर्मचारी पर आरोप लगाया है कि उसने 7 वर्षों के दौरान जीएसटी जमा करने के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये हड़प लिए। जीएसटी विभाग से नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। आरोपी कर्मचारी पर चेक में फर्जी हस्ताक्षर करने और कई चेक बाउंस कराने के आरोप भी लगे हैं।

जीएसटी जमा करने के नाम पर 1.60 करोड़ हड़पने का आरोप

रुद्रपुर, संवाददाता। ओसिस सिटी दक्ष चौराहा निवासी कारोबारी ने अपने कर्मचारी पर सात वर्षों तक जीएसटी जमा करने के नाम पर दी गई करीब 1.60 करोड़ रुपये की रकम हड़पने का आरोप लगाया है। जीएसटी विभाग से नोटिस मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। जांच में कर्मचारी पर चेक में फर्जी हस्ताक्षर करने और कई चेक बाउंस कराने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कारोबारी सोनवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने प्रेमनगर, गदरपुर निवासी विनीत कुमार को वर्ष 2018 से 2025 तक प्रतिमाह जीएसटी जमा करने के लिए कर्मचारी के तौर पर रखा था।

इस दौरान वह भरोसा कर उसे जीएसटी जमा करने के लिए रकम देते रहे। उनके अनुसार, सात वर्षों में उन्होंने कर्मचारी को करीब 1.60 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने बताया कि 25 मई 2025 को जीएसटी विभाग से फोन आया कि पिछले सात वर्षों से जीएसटी जमा नहीं की गई है। यह जानकारी मिलने पर वह हैरान रह गए। कर्मचारी से रकम के संबंध में पूछताछ करने पर वह कथित तौर पर उन्हें लगातार गुमराह करता रहा। कारोबारी का आरोप है कि अधिक दबाव बनाने पर कर्मचारी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जीएसटी विभाग से मिले नोटिस और दस्तावेजों की जांच में कारोबारी को पता चला कि उन पर करीब 1.03 करोड़ रुपये जीएसटी बकाया है। कारोबारी का आरोप है कि वह नियमित रूप से रकम देते रहे, लेकिन कर्मचारी ने जीएसटी जमा करने के बजाय उसे हड़प लिया। दस्तावेजों की जांच में चेक पर फर्जी हस्ताक्षर किए जाने और कई चेक बाउंस होने की बात भी सामने आई। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीएसटी जमा करने के नाम पर 1.60 करोड़ हड़पने का आरोप