श्री अरविंद महिला कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण शुरू
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पटनाश्री अरविंद महिला कॉलेज में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तहत सात दिवसीय एंप्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। 97 छात्राओं ने भाग लिया, जहां उन्हें जीवन कौशल, सॉफ्ट स्किल्स, और कम्युनिकेशन स्किल्स सिखाई जाएंगी। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेखा रानी ने कहा कि यह प्रशिक्षण आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

श्री अरविंद महिला कॉलेज में सोमवार को महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तहत सात दिवसीय एंप्लॉयबिलिटी स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम के सातवें और आठवें बैच की शुरुआत हुई। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम (नांदी फाउंडेशन) और कॉलेज के कॅरियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन 97 छात्राओं ने भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेखा रानी ने छात्राओं को कहा कि यह प्रशिक्षण उनके कौशल संवर्धन, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को मजबूत करेगा। मुख्य ट्रेनर अमर पाठक द्वारा संचालित इस सत्र में छात्राओं को लाइफ स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन, प्रेजेंटेशन व इंटरव्यू स्किल्स सिखाई जाएंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नांदी फाउंडेशन के समन्वयक मृत्युंजय कुमार, प्लेसमेंट सेल के आदित्य भारद्वाज व डॉ. विभा कृति सक्रिय हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


