आयुष्मान से कैंसर मरीजों के चेहरे पर लौट रही मुस्कान
आयुष्मान से कैंसर मरीजों के चेहरे पर लौट रही मुस्कानआयुष्मान से कैंसर मरीजों के चेहरे पर लौट रही मुस्कानआयुष्मान से कैंसर मरीजों के चेहरे पर लौट रही

बरेली। कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए इलाज के साथ परिवार और समाज का भावनात्मक सहयोग भी बेहद जरूरी है। इसी संदेश को लेकर हर साल 22 सितंबर को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन कैंसर रोगियों का हौसला बढ़ाने और उन्हें बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। जिले में आयुष्मान भारत योजना ऐसे मरीजों के लिए उपचार का बड़ा सहारा बनी है। जिले में अब तक आयुष्मान योजना के तहत 196 कैंसर रोगियों का उपचार कराया जा चुका है। कैंसर का उपचार लंबे समय तक चलने वाला और महंगा होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।
आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिलने से यह बोझ काफी कम हुआ है। इसमें कैंसर की जांच, सर्जरी, कीमोथेरेपी समेत बीमारी के अनुसार विभिन्न उपचार पैकेज का लाभ दिया जाता है। आयुष्मान के नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कैंसर की पहचान शुरुआती चरण में होने पर उपचार की सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

