शिव पुराण कथा में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
हिन्दुस्तान, बागपत
बड़ौत में श्रीनीलकंठ महादेव प्राचीन मंदिर में शिव पुराण कथा के दौरान आचार्य अनुज शास्त्री ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालुओं ने शिव की अनोखी बारात का वर्णन सुनकर आनंद का अनुभव किया और विवाह का मंचन भी किया। कथा ने शिव के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।

बड़ौत। श्रीनीलकंठ महादेव प्राचीन मंदिर में शिव पुराण कथा के दौरान शनिवार को कथावाचक आचार्य अनुज शास्त्री ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। शिव की अनोखी बारात का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा में शिव-पार्वती विवाह का सुंदर मंचन भी किया गया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।


