ि्िलालिाु

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ की एथलीट आशिनी देव यादव ने राज्य स्तरीय सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट-2026 में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में कांस्य और 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण तथा 4×400 मीटर में रजत पदक हासिल किया।

ि्िलालिाु
ि्िलालिाु

आजमगढ़, संवाददाता। जिले की होनहार एथलीट आशिनी देव यादव ने राज्य स्तरीय सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में 21 व 22 जुलाई को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए आशिनी ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 4×100 मीटर रिले दौड़ में उनकी टीम ने स्वर्ण पदक और 4×400 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।आशिनी

देव यादव सामाजिक न्याय एवं बाल भवन केंद्र, आजमगढ़ के निदेशक रामजनम यादव की एकमात्र पुत्री हैं और ज्योति निकेतन स्कूल की छात्रा हैं। इससे पहले 14-15 मई को वाराणसी स्थित बीएलडब्ल्यू में आयोजित वाराणसी जोन की अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।जिले में आने खेल प्रेमियों और शुभचिन्तको ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsि्िलालिाु