रास्ते में बढ़ी प्रसव पीड़ा, एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

फोटो, -ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा सुरक्षित अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एंबुलेंस सेवा

रास्ते में बढ़ी प्रसव पीड़ा, एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

फोटो, -ईएमटी और पायलट की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा सुरक्षितअलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से रास्ते में प्रसव पीड़ा से जूझ रही गर्भवती महिला का एंबुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। समय पर मिली सहायता से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।लोधा ब्लॉक के गांव शाहपुर कुतुब निवासी रईस की पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सीएचसी लोधा से एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए ईएमटी अंजली ने तत्काल निर्णय लिया।

उन्होंने एंबुलेंस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रुकवाया और आवश्यक सावधानियों के साथ वाहन के अंदर ही प्रसव कराया। इस दौरान पायलट वीरेश ने भी सहयोग किया। सुरक्षित प्रसव के बाद मां और नवजात को सीएचसी लोधा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्वस्थ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरास्ते में बढ़ी प्रसव पीड़ा, एंबुलेंस में गूंजी किलकारी