बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंच रही राहत, सामुदायिक किचन में मिल रहा भोजन
सारण में बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज किया है। प्रभावित क्षेत्रों में सूखा राशन और पॉलिथीन शीट का वितरण किया जा रहा है। सामुदायिक किचन के माध्यम से लोगों को नियमित भोजन मिल रहा है। बच्चों के लिए राहत शिविरों में खेल एवं शैक्षणिक गतिविधियों की व्यवस्था की जा रही है।

रिविलगंज व सोनपुर में पशुओं के लिए भी बनाए गए सुरक्षित आश्रय, चारा-दवा की व्यवस्था फ़ोटो 37 सूखा राशन व पॉलीथिन लेते बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग फोटो 38 सामुदायिक किचन में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में बाढ़ का पानी भले ही कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा हो, लेकिन प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। रिविलगंज प्रखंड की दिलिया रहीमपुर पंचायत और भादपा मोहब्बत परसा पंचायत में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन वितरित किया जा रहा है। जरूरतमंद परिवारों को पॉलिथीन शीट्स भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि बारिश और बाढ़ के बीच उन्हें अस्थायी आश्रय मिल सके। वहीं, आश्रय स्थलों पर रह रहे लोगों के लिए सामुदायिक किचन के माध्यम से नियमित भोजन की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ प्रशासन ने पशुधन की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया है।


