मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ ट्रामा सेंटर से डॉक्टर-कर्मी गायब

हिन्दुस्तान, बहराइच
share

बहराइच के ट्रामा सेंटर में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। मरीज दर्द में थे और इलाज के लिए भटकते रहे। सीएमओ के निरीक्षण पर कोई डॉक्टर नहीं मिला और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी के कारण गंभीर मरीजों की जान पर बनी। स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।

 मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ ट्रामा सेंटर से डॉक्टर-कर्मी गायब

बहराइच, संवाददाता। ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सोमवार को आपातकालीन सेवा के केंद्र में ही डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। एक तरफ मरीज दर्द से कराहते उपचार की बाट जोहते रहे, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी से गायब रहे। मरीजों को मामूली मरहम-पट्टी तक के लिए इंतजार करना पड़ा। एक मरीज की शिकायत मिलने पर सीएमओ सुबह 10 बजे ट्रामा सेंटर पहुंच गए। इस दौरान वहां कोई डॉक्टर या कर्मचारी नहीं मिला। ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीज सामान्य नहीं, बल्कि दुर्घटना, चोट और अन्य गंभीर परिस्थितियों से जूझते हुए तत्काल उपचार की जरूरत में पहुंचते हैं।

ऐसे में चिकित्सकों और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी मरीजों के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि जानलेवा स्थिति भी पैदा कर सकती है। सोमवार को मरीज और उनके तीमारदार इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। किसी को यह बताने वाला तक नहीं था कि चिकित्सक कब आएंगे और उपचार कब शुरू होगा। आपातकालीन सेवा में जहां हर मिनट महत्वपूर्ण माना जाता है, वहां मरीजों को इस तरह इंतजार कराना व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करता है। सवाल यह भी है कि जब ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारी ही मौजूद नहीं थे तो गंभीर मरीजों की जिम्मेदारी किसके भरोसे थी? शिकायत के बाद सीएमओ के औचक निरीक्षण में हकीकत सामने आने पर विभागीय अमले में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान न डॉक्टर मिले और न ही स्वास्थ्यकर्मी। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।डॉ.संजय कुमार शर्मा, सीएमओ बहराइच ने कहा कि ट्रामा सेंटर से सुबह 10 बजे एक मरीज का फोन आया था कि कोई उसकी मरहम पट्टी करने वाला नहीं है। कोई डॉक्टर भी नहीं है। निरीक्षण में सभी चिकित्सकगण अनुपस्थित मिले। डॉक्टर के अभाव में काफी संख्या में मरीज और तीमारदार बैठे एवं इधर-उधर टहलते पाए गए। पर्चा बनने के अलावे कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा था। सभी अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोका गया है। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमरीजों को भगवान भरोसे छोड़ ट्रामा सेंटर से डॉक्टर-कर्मी गायब