बस में सवार महिला की बिगड़ी हालत, सीएचसी और 108 टीम ने बचाई जान
दिल्ली दून हाईवे पर एक टूरिस्ट बस में यात्रा कर रही मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय आशा मंडलोई की तबीयत अचानक बिगड़ गई। 108 एंबुलेंस की टीम ने तेजी से कार्य करते हुए उन्हें दौड़ाला सीएचसी की इमरजेंसी में पहुँचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और उन्हें होश में लाया। महिला को जिला अस्पताल भेजा गया।
दिल्ली दून हाईवे पर चार धाम यात्रा से लौट रही एक टूरिस्ट बस में सवार मध्यप्रदेश निवासी महिला की अचानक हालत बिगड गई। साथी यात्रियों ने महिला की हालत बिगड़ती देख 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस टीम महिला को तत्काल दौराला सीएचसी इमरजेंसी लेकर पहुंची,जहां पर चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर जान बचाई। दौराला सीएचसी पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट सतीश गिरि ने बताया कि 108 एंबुलेंस की टीम मध्य प्रदेश के जिला अलीराजपुर के थाना मंडलोई नर्मदा नगर बोरकंद निवासी 60 वर्षीय आशा मंडलोई पत्नी भूर सिंह मंडलोई को बेहोशी की हालत में लेकर इमरजेंसी में आई थी।
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक चितवन अरोडा ने जांच के दौरान महिला का शुगर लेवल घटकर 50 रह जाना पाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ संग मिलकर बेहोश महिला को उपचार दिया गया। उपचार देने के कुछ समय बाद ही महिला को होश आ गया और महिला ने अपने बस सवार साथियों से बातचीत करते हुए स्वयं को ठीक बताया। महिला को होश आने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद महिला के साथी एंबुलेंस में उसको लेकर जिला अस्पताल के लिए चले गए। टूरिस्ट बस सवार परमार और अन्य लोगों ने दौराला सीएससी इमरजेंसी चिकित्सक चितवन अरोड़ा,गिरीश कुमार आदि स्टाफ का आभार व्यक्त किया। सीएचसी प्रभारी डा.सचिन चौधरी ने बताया कि एमरजेंसी टीम कार्य सराहनीय रहा है।टीम को सम्मानित किया जाएगा।


