ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहल्द्वानी में मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

खटीमा में सभा कर देहरादून जा रहे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को मौसम खराब होने के चलते हल्द्वानी के गौलापार हेलीड्रम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। करीब चालीस मिनट रुकने के बाद...

हल्द्वानी में मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
मुख्य संवाददाता,हल्द्वानी।Tue, 09 Apr 2019 07:05 AM
ऐप पर पढ़ें

खटीमा में सभा कर देहरादून जा रहे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को मौसम खराब होने के चलते हल्द्वानी के गौलापार हेलीड्रम में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। करीब चालीस मिनट रुकने के बाद मौसम सुधरने पर तिवारी का हेलीकॉप्टर उन्हें लेकर दून रवाना हो गया।

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सोमवार को खटीमा में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में चुनावी सभा संबोधित करने के बाद देहरादून लौट रहे थे।

इस दौरान अचानक आंधी-तूफान आ जाने के कारण उनके हेलीकॉप्टर की हल्द्वानी गौलापार स्थित हेलीड्रम में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। तेज आंधी में हेलीकॉप्टर फंसने से पायलट और पूरी टीम घबरा गई।

करीब 3.50 बजे लैंडिंग के बाद मौसम साफ होने पर शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर देहरादून रवाना हो गया। मनोज तिवारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर आंधी में फंसने से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 

पहले चरण की वोटिंग के साथ ही ज्योतिषी, मीडिया भविष्यवाणी करने से बचें

देवगौड़ा ने आंध्रप्रदेश के CM नायडू को बताया प्रधानमंत्री पद की पसंद

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें