गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करें : मण्डलायुक्त
झांसी में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण किया। उन्होंने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों को अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सभी ने सामूहिक भजन 'रघुपति राघव राजा राम' गाया।

गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करें : मण्डलायुक्त झांसी। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कमिश्नरी सभागार में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण किया और माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि हम सब महात्मा गांधी जी के आदर्शों, मूल्यों को याद करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करें। सभी को मन, वचन और कर्म से सही कार्य करना चाहिए। हम किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत हैं सत्य बोलने के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्या के समाधान हेतु संवेदनशील बनकर फरियादी के चेहरे पर खुशी लाने में सहयोगी बनें।
उन्होने बताया कि महात्मा गांधी जी ने जीवन भर सत्य व अहिंसा का पालन किया। बोले, लाल बहादुर शास्त्री जी साधारण परिवार से थे। प्रधानमंत्री के रूप सादगी से कार्य करते हुए "जय जवान जय किसान" का नारा लगाकर एक अहम छाप छोड़ी। कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर पंकज, अपर आयुक्त न्यायिक प्रियंका सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, सांख्यिकीय अधिकारी प्रियंका सहित कमिश्नरी परिवार के सभी कर्मचारीगणों द्वारा गाँधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर सामूहिक रूप से महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन "रघुपति राघव राजा राम" का गायन किया गया।

