ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशशर्मनाक: 8 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के छह लड़कों ने किया रेप

शर्मनाक: 8 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के छह लड़कों ने किया रेप

कोंढवा क्षेत्र में आठ वर्षीय एक लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले छह लड़कों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। छह आरोपियों में से एक की उम्र 19 साल है और अन्य पांच लगभग 10-11 साल की उम्र के नाबालिग हैं।...

शर्मनाक: 8 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के छह लड़कों ने किया रेप
पुणे, एजेंसी।Fri, 22 Dec 2017 02:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कोंढवा क्षेत्र में आठ वर्षीय एक लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले छह लड़कों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। छह आरोपियों में से एक की उम्र 19 साल है और अन्य पांच लगभग 10-11 साल की उम्र के नाबालिग हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां ने पड़ोस में रहने वाले छह लड़कों के खिलाफ बेटी का यौन शोषण करने की शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 19 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य पांच को (जिनकी आयु 10 से 11 वर्ष के बीच है) निगरानी गृह भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामला गुरुवार को उस समय सामने आया जब बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की और उसकी मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने उसकी चिकित्सीय जांच की और शरीर पर कुछ निशान देखकर यौन शोषण का मामला होने का संदेह व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि जब डॉक्टर ने लड़की से शरीर पर निशानों के बारे में पूछा तो उसने खुलासा किया कि छह लड़कों ने पिछले कुछ हफ्तों में चार-पांच बार उसका यौन शोषण किया है। इस पर लड़की की मां ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी छह लड़कों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और  पोक्सो के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें