एक भाषा, एक डोमेन वाले भी कर सकेंगे बीएबीएड के लिए आवेदन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीए-बीएड कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता की जानकारी दी है। सीयूईटी-एनसीईटी-2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति है। अभ्यर्थी केवल एक भाषा चुनने पर भी आवेदन कर सकते हैं, जबकि अन्य विषयों के लिए अंक शून्य माने जाएंगे।

एक भाषा, एक डोमेन वाले भी कर सकेंगे बीएबीएड के लिए आवेदन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं इसके संघटक महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीए-बीएड (चार वर्षीय समेकित) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता संबंधी सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सीयूईटी-एनसीईटी -2026 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम पात्रता शर्तें पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. कविंदर की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए भाषा अनुभाग में हिंदी और अंग्रेज़ी, तीन डोमेन विषय, शिक्षण अभिरुचि तथा सामान्य परीक्षण निर्धारित हैं। हालांकि, विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए कहा है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने केवल एक भाषा (हिंदी या अंग्रेज़ी) का चयन किया है, तब भी वह आवेदन करने का पात्र होगा।

दूसरी भाषा के लिए उसके अंक शून्य माने जाएंगे। इसी प्रकार, जिन अभ्यर्थियों ने कम से कम एक डोमेन विषय का चयन किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी ने दूसरा या तीसरा डोमेन विषय नहीं चुना है अथवा उसमें परीक्षा नहीं दी है, तब भी उसका पंजीकरण स्वीकार किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित डोमेन विषय के लिए शून्य अंक दर्ज किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।