लहुरियादह में हाथियों के जोड़ा ने मचाया उत्पात, दहशत में ग्रामीण मक्का की फसल को रौंद कर किया नष्ट, टटिया उजाड़ा

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

हाथियों के गांव के करीब आने से ग्रामीणों में दहशत मक्का की फसल को रौंद कर किया नष्ट, टटिया उजाड़ामक्का की फसल को रौंद कर किया नष्ट, टटिया उजाड़ामक

लहुरियादह में हाथियों के जोड़ा ने मचाया उत्पात, दहशत में ग्रामीण  मक्का की फसल को रौंद कर किया नष्ट, टटिया उजाड़ा
लहुरियादह में हाथियों के जोड़ा ने मचाया उत्पात, दहशत में ग्रामीण मक्का की फसल को रौंद कर किया नष्ट, टटिया उजाड़ा

ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से भटक कर ड्रमंडगंज वनरेंज के कटरा जंगल पहुंचे हाथियों के जोड़े ने बुधवार की रात लहुरियादह गांव की यादव बस्ती के सीवान में जमकर उत्पात मचाया। दोनों हाथियों ने मक्का की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिए। वहीं एक व्यक्ति की टटिया उजाड़ दिए। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत है।

घटना का विवरण

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की रात को आठ बजे के करीब कटरा जंगल से निकल कर हाथियों का जोड़ा लहुरियादह गांव निवासी नचकऊ यादव के मक्का के खेत में पहुंच गया। हाथी और हथिनी ने एक बीघे बोई गई मक्का की फसल को रौंदते हुए नष्ट कर दिया। मक्का की फसल की रखवाली के लिए बनाए गए मचान को तहस नहस कर चारपाई तोड़ दी।

किसानों की प्रतिक्रियाएँ

किसान नचकऊ यादव ने बताया कि हाथियों का जोड़ा रात आठ बजे के करीब घर से तीन सौ मीटर दूर खेत पर पहुंचा। हाथियों को देखकर खेत के पास खूटें से बंधी नौ भैस पगहा तोड़कर जंगल की ओर भाग निकली, जिसमें आठ भैंस वापस लौट आई हैं, लेकिन एक भैंस का अभी तक पता नही चल सका। हाथियों के जोड़े ने ज्ञानवती, रानी यादव, गुलबिया की मक्का की फसल को रौंद कर नष्ट कर दिया। रानी यादव ने बताया कि हाथियों के आने से गांव के लोगों दहशत के साए में पूरी रात जागकर बिताई। बताया कि मक्का की फसल और टटिया को उजाड़ दिया। ग्रामीण ज्ञानवती, चिंता, लालबहादुर यादव ने बताया कि हाथियों का जोड़ा पूरी रात उत्पात मचाया। हाथियों के बस्ती में आने से गांव के लोगो में पूरी रात भय रहा। भोर में हाथियों का जोड़ा कटरा जंगल की तरफ चला गया।

जंगली हाथियों की स्थिति

रेंजर रविशंकर शर्मा ने बताया कि जंगली हाथियों का जोड़ा छठवें दिन गुरुवार को कटरा जंगल से सटे प्रयागराज जिले के कोरांव वनरेंज के जंगलों की तरफ चला गया। जीपीएस ट्रैकर से हाथी और हथिनी का लगातार लोकेशन पता किया जा रहा है। रेंजर रविशंकर शर्मा, वनदारोगा सर्वेश्वर पटेल, वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी सहित वनविभाग की टीम पूरी रात गांव में डटी रही और ग्रामीणों को घर से बाहर नही निकलने की हिदायत दी।

प्रश्नोत्तर

✦हाथियों ने किस गांव में उत्पात मचाया?−
हाथियों ने लहुरियादह गांव में उत्पात मचाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलहुरियादह में हाथियों के जोड़ा ने मचाया उत्पात, दहशत में ग्रामीण मक्का की फसल को रौंद कर किया नष्ट, टटिया उजाड़ा